पिथौरागढ़। सीमांत में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के जिलास्तरीय ट्रायल्स शुरू हो गए हैं। नगर के सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडिय में आयोजित ट्रायल्स का शुभारंभ एसडीएम अनुराग आर्या ने किया। पहले दिन आठ विकासखंड और दो नगरपालिका क्षेत्र में चयनित होने वाले 198 खिलाड़ियों ने शटल रन, 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट फारवर्ड बैण्ड रीच, मेडिसन बल पुट, 600 मीटर दौड़ व स्टैंण्डिग ब्राड जम्प में ट्रायल दिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल्स तीन दिन तक चलेंगे। चयन प्रक्रिया के प्रत्येक इवेंटस में पारदर्शिता के लिए वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। चयनित होने वाले खिलाड़ियों को प्रतिमाह 1500 रुपये मासिक छात्रवृत्ति के तौर पर दिए जाएंगे। संचालन नवल पन्त प्रभारी बीआरसी विण ने किया। यहां जिला युवा कल्याण अधिकारी डीएन द्विवेदी, ड़ निहाल अख्तर, शिक्षा विभाग के भूपेन्द्र सिंह चौहान, हरीश पंत, खेल विभाग के प्रशिक्षक नीरज सौन, चन्द्र सिंह धामी, मनोज रावत, नवीन लुंठी, मुकुल पाठक, विनय किशोर, चंचल सिंह, जगदीश कसन्याल, विशाल नगरकोटी, प्रकाश जंग थापा, यतीश ओझा, सुनील प्रसाद, सरोज, राजेन्द्र सिंह धामी, निखिल महर, भूपेश बिष्ट, विशाल नगरकोटी, मनोज कुमार पुनेठा, जर्नादन सिंह वल्दिया, लीलावती जोशी मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *