जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : इन दिनों डिग्री कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने को लेकर आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत बीएलओ इस काम को कर रहे हैं। इसी के तहत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण में 18 साल की उम्र के वोटर का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज करने को लेकर कैंप का आयोजन किया गया। डिग्री कॉलेज थलीसैंण में आयोजित इस कैंप में 32 छात्र-छात्राओं ने वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाने के लिए फार्म 6 भरा। प्राचार्य डॉ. रेनू रानी बंसल ने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की कि 18 साल पूरे होने पर अनिवार्य रूप से मतदाता सूची में अपने नाम दर्ज करवाएं। मतदाता साक्षरता के नोडल अफसर डॉ. विकास प्रताप सिंह, तहसीदार आनन्द पाल, राजस्व निरीक्षक भीम सिंह असवाल, राजस्व निरीक्षक जितेन्द्र रावत, बीएलओ आशा देवी व आनंदी देवी आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *