जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कांग्रेस पार्टी कार्यालय में मनोनयन पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कार्यकारिणी के चार प्रकोष्ठों के नव नियुक्त जिलाध्यक्षों को मनोनयन पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को मजबूत करने का भी संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह बिष्ट, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मौ. स्वाले, जिलाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ प्रेम सिंह पयाल और जिलाध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सुदीप घिल्डियाल को मनोनयन पत्र सौंपे। जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा कि वर्तमान समय में जनता केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की नीतियों से तंग आ चुकी है। इसलिए हमें संगठित होकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करना होगा। नव नियुक्त जिलाध्यक्षों ने प्रकोष्ठों के कार्यक्रम तय कर बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बलबीर सिंह रावत, रमेश चंद्र, नईम अहमद, कृपाल सिंह, अमितराज सिंह, विजय नेगी, अनिल चौधरी और गुड्डु चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *