पिथौरागढ़। सीमांत में उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ का नौ सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया है। जनपद के साथ ही चम्पावत से भी कर्मचारी आंदोलन के लिए यहां पहुंचे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वह अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक पहल नहीं हो रही। मंगलवार को नगर के टकाना स्थित तृतीय खंड कार्यालय परिसर में कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष नंद किशोर जोशी और चम्पावत जिलाध्यक्ष हरीश चंद्र तिवारी के नेतृत्व में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया और कार्यालय परिसर में ही धरने में बैठ गए। वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन वर्कचार्ज की सेवा को जोड़ते हुए समय पर देने, एनपीएस के पैसे का जीपीएफ में स्थानांतरण करने, चौकीदार से मेट और मेट से वर्क एजेंट के रिक्त पदों को पदोन्नति से भरने, लोहाघाट खंड में अधिष्ठा द्वितीय कार्य के लिए योग्य कर्मचारियों की नियुक्ति, दोनों खंडों के फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों के स्थाईकरण करने सहित अन्य मांगों को लेकर संघर्षरत हैं, लेकिन शासन-प्रशासन उनकी लगातार अनदेखी कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब वह अपना हक लेकर रहेंगे। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
ये रहे शामिलरू संजय सिंह, कमलेश सिंह, कुंवर सिंह, बलवंत सिंह, कमलेश गुप्ता, नेत्रपाल शर्मा, घनश्याम राम, गोविंद सिंह, पुष्कर सिंह, चंद्रबल्लभ जोशी, भूपाल सिंह, विरेंद्र सिंह, मोहन सिंह, किशन सिंह, प्रकाश भट्ट, देवेंद्र सिंह, कैलाश चंद्र पुनेठा, दिवानी राम, गोविंद पटियाल, जगदीश सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *