रुद्रप्रयाग। भूमि और पारिवारिक विवाद से परेशान मैखंडा तल्ला निवासी राकेश अनवाल ने जिलाधिकारी सौरभ गहरवार से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में डेढ़ साल से परेशान है और दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं किंतु उन्हें न्याय नहीं मिला है जबकि इस मामले में गुप्तकाशी थाने में एफआईआर भी दर्ज की गई है।
राकेश अनवाल ने बतया कि उनके परिवारजन तथा कुछ रिश्तेदार बीते कई वर्षों से उनके साथ अन्याय कर रहे हैं। जिसको लेकर 23 फरवरी 2022 को जिला अधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई किंतु तब से लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। परेशान और थका हारकर 16 मार्च 2022 को सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से गुप्तकाशी थानें में शिकायत दर्ज करवाई गई, किंतु फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। यही नहीं 24 सितम्बर 2022 को उनके द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत दर्ज की गई किंतु न्याय नहीं दिया गया।
लगातार प्रयास करने के बाद आखिरकार 22 फरवरी 2023 को गुप्तकाशी थाने में शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की किंतु कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब है। सुबह-सांय की रोटी तक नसीब नहीं हो रही है। ऐसे में उन्हें महज सरकारी अधिकारियों पर न्याय को लेकर ही भरोसा था किंतु कोई सुनने वाला नही है। उन्होंने जनपद प्रशासन से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा कि जांच अधिकारियों द्वारा इस मामले में न्याय दिलाने के बजाए उनसे आपस में समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *