श्रीनगर गढ़वाल : राजकीय इंटर कालेज कीर्तिनगर में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की बैठक जनपद अध्यक्ष राजीव उनियाल की अध्यक्षता में की गई। बैठक में 10 अगस्त को दिल्ली रामलीला मैदान में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर मोर्चा के मंडल समन्वयक जसपाल गुसाईं ने सभी कर्मचारियों से रैली में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करने की अपील की।
बैठक में मोर्चा के टिहरी जनपद के अध्यक्ष राजीव उनियाल, श्रीनगर शाखा अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि सभी विभागों के कर्मचारियों को आंदोलन से जुड़ना होगा तभी आंदोलन को रफ्तार मिल सकती है। कहा हमें अपने हक के लिए आंदोलन करना है, जो व्यर्थ नहीं जाएगा। कहा अपने सुखद भविष्य के लिए अधिक से अधिक साथी दिल्ली रैली में प्रतिभाग करना होगा। बैठक में श्रीनगर शाखा के मंत्री मनोज भंडारी ने सभी संगठनों से एक मंच पर आकर लड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर हरेंद्र रावत, हरपाल गुसाईं, सुधीर तिवारी, अनिल भट्ट, संदीप मैठाणी, कुलदीप नेगी, खेमराज भंडारी, नवीन कुमार, चंद्रशेखर मेवाड़, नागेश्वर प्रसाद, अर्जुन सिंह राणा, पंकज कुमार, पवन कुमार, संदीप कुमार, मासंत महर, विवेक मेवाड़, गिरिश चंद्र आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *