श्रीनगर गढ़वाल : जय हो छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने छात्रों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने यूजी व पीजी कक्षाओं में छात्रों के समक्ष प्रवेश को लेकर आ रही दिक्कतों को रखा। जिस पर डीएसडब्ल्यू ने छात्रों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
छात्र नेता सुधांशु थपलियाल के नेतृत्व में डीएसडब्ल्यू से वार्ता के दौरान छात्रों ने कहा कि यूजी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले सीयूईटी परीक्षार्थियों को एनटीए द्वारा चयनित परीक्षा केंद्र से दूरस्थ केंद्र आवंटित किए गए थे, जिससे कई छात्र अपनी परीक्षा सही विषय संयोजन के साथ नहीं दे पाए। साथ ही कई छात्रों (मुख्यत: बीए व बीएससी) को सही विषय संयोजन की जानकारी न होने के कारण वह प्रवेश पंजीकरण नहीं करा पा रहे हैं। उन्होंने ऐसे छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रवेश प्रक्रिया में शामिल किए जाने का अवसर देने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने पीजी कोर्स में प्रवेश पंजीकरण करने की तिथि विस्तारित की जाने की मांग की। छात्रों ने बताया कि डीएसडब्ल्यू प्रो. एमएस नेगी ने उनकी दोनों मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया है। मांग करने वालों में जय हो छात्र संगठन के सौरभ रावत, नरेंद्र, मयंक बिष्ट, करन, अंकुर सिंह, दीपक टम्टा, रोहित, अरविंद, मोहित आदि शामिल रहे। (एजेंसी)

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *