बागेश्वर। जिले में बारिश का दौर जारी है। गुरुवार की रात समूचे जिले में जमकर बारिश हुई। इससे जिले की 14 सड़कों पर यातायात प्रभावित हो गया है। मंडलसेरा क्षेत्र एक बार फिर जलमग्न है। स्कूली बच्चे जलभराव में भीगकर स्कूल पहुंचे। कई अभिभावकों ने पीठ पर बच्चे रखकर उन्हें स्कूल पहुंचाया। जिला आपदा विभाग के अनुसार सातचौंरा-जल्थाकोट, बागेश्वर-गिरेछीना, कांडा सानिउडियार, सैलानी-गनीगांव, भानी-हरसिंग्याबगड़, पिंडारी ग्लेशियर, भयूं-गुलेर, लीती, कलना बैंड-पंत क्वैराली, कठपुड़ियाछीना-सेराघाट, काफलीकमेड़ा, बड़ेत मार्ग शामिल हैं। प्रभावित सड़कों में नौ ग्रामीण, दो राज्य तथा तीन जिले स्तर की सड़कें शामिल हैं।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *