पिथौरागढ़। नगर के एलएसएम महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने एसएसजे विश्व विद्यालय के कुलपति का पुतला जलाया। छात्र-छात्राओं का कहना है कि विवि के अस्तित्व में आए तीन साल से अधिक समय हो गया है, लेकिन व्यवस्थाओं की बदहाली से छात्र-छात्राएं परीक्षा परिणाम से लेकर अनलाइन पोर्टल में आवेदन करने के लिए भी जूझ रहे हैं। शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर में कवींद्र चंद के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने कुलपति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम में त्रुटियों से छात्र-छात्राएं परेशान हैं। कई छात्रों के परीक्षा परिणाम में फेल, इनकंप्लीट, एबी दिखाई दे रहा है। सुधार को बार-बार आवेदन करने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। परीक्षा फार्म भरने और फीस कटने के बावजूद पेमेंट सक्सेस नहीं हो रहा है। इससे छात्र-छात्राओं के अडमिट कार्ड भी नहीं निकल पा रहे हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही समस्याएं दूर नहीं हुई तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *