जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : चौबट्टाखाल विधासभा क्षेत्र में गुलदार का आंतक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इन दिनों क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी हुई है। दो से चार के झुंड में घूम रहे इन गुलदारों की दहशत के कारण आम जन परेशान है। हर समय किसी अनहोनी का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदारों को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने की मांग की है।
सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि चौबट्टाखाल-गवाणी मोटर मार्ग पर इन दिनों गुलदार की दहशत बनी हुई है। इस मार्ग पर गुलदार किसी भी समय घूमते हुए देखे जा सकते है। जिस कारण दुपहिया वाहनों व पैदल चलने वाले यात्रियों का चलना मुश्किल हो गया है। दुपहिया वाहन चालक इनके भय से दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। गत तीन अगस्त को सुबह गवाणी से चौबट्टाखाल इंटर कालेज के लिए स्कूली से निकली शिक्षिका सुनीता नवानी पर ग्राम किलवास से लगभग एक किमी. आगे गुलदार द्वारा हमले का प्रयास किया गया। हमले में नाकाम होने पर गुलदार द्वारा उनकी स्कूटी का पीछा भी किया गया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाने की मांग की है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *