ग्रामीण निर्माण विभाग कोटद्वार ने 45 लाख से बनाया था आवासीय भवन
जयन्त प्रतिनिधि
पौड़ी : विकासखंड बीरोंखाल मुख्यालय में ग्रामीण निर्माण विभाग कोटद्वार द्वारा 45 लाख रुपये की लगात से खण्ड विकास अधिकारी बीरोंखाल के आवासीय भवन का निर्माण कार्य किया गया था। लेकिन घटिया निर्माण कार्य के चलते इस भवन की छत बारिश के पानी से जगह-जगह टपकने लगी हैं। जिस पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए जांच करने की मांग की हैं।
उधर बीरोंखाल प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी चन्द्र प्रकाश बलूनी ने बताया कि बारिश के पानी से बीडीओ का आवासीय भवन टपक रहा है। उन्होंने इस मामले में आरडब्लूडी कोटद्वार को अप्रैल में लिखित सूचना भेज दी थी। ब्लाक प्रमुख बीरोंखाल राजेश कंडारी ने कहा कि बीरोंखाल में बीडीओ आवासीय भवन निर्माण कार्य ग्रामीण निर्माण विभाग कोटद्वार द्वारा एक साल पूर्व शुरू किया गया, जो कि बन कर तैयार भी हो गया हैं। लेकिन इस आवसीय भवन पर घटिया निर्माण कार्य के चलते इसकी छत बारिश के पानी से टपक रही हैं। बीरोंखाल बीडीओ सीपी बलूनी ने बताया कि बीडीओ आवासीय भवन बनाने वाली संस्था आरडब्लूडी कोटद्वार को बारिश के पानी से छत टपकने की सूचना लिखित भेज दी हैं। जब तक संस्था द्वारा छत का लीकेज ठीक नहीं किया जाता हैं तब तक भवन को अपने हैंड ओवर नहीं लिया जाएगा। उधर, आरडब्लूडी कोटद्वार के जेई अमरदीप ने बताया कि उन्होंने अभी हाल में ही बीरोंखाल बीडीओ आवासीय भवन निर्माण कार्य का चार्ज लिया हैं उन्हें जानकारी नहीं हैं। ग्रामीण निर्माण विभाग कोटद्वार अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि बीरोंखाल बीडीओ आवासीय भवन की छत बारिश के पानी से टपकने की लिखित सूचना बीडीओ से मिली है। अभी भवन की छत की ग्रोटिंग करनी हैं। एई से पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *