जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वरिष्ठ अधिवक्ता अरूण कुमार भट्ट ने विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण को ज्ञापन भेजकर बालासौड़ के एक मोहल्ले में स्ट्रीट लाईट लगाने की मांग की है। कहा कि स्ट्रीट लाईट न होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बालासौड़ में जगह-जगह कूड़े के ढे़र लगे होने से आमजन परेशान है।
गंगा दत्त जोशी मार्ग कोटद्वार निवासी अरूण भट्ट ने कहा कि बालासौड में ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल के पीछे एक मोहल्ले में अभी तक स्ट्रीट लाईट नहीं लग पाई है। स्ट्रीट लाईट लगाने के संबंध में कई बार नगर निगम के अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक स्ट्रीट लाईट नहीं लग पाई है। जिस कारण क्षेत्र वासी अंधेरे में रहने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि रात के समय असामाजिक तत्व सड़क पर बैठे रहते है, जिस कारण महिलाओं व लड़कियों का सड़क पर चलना भी मुश्किल हो गया है। ऐसी में कभी भी कोई अनहोनी घटना घट सकती है। उन्होंने मोहल्ले में स्ट्रीट लाइन लगवाने की मांग की है। ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके। अरूण भट्ट ने कहा कि बालासौड़ में सड़क पर कूड़ा दान रखा हुआ है। जिसकी लगातार सफाई न होने से दुर्गंध फैल रही है। क्योंकि कूड़े दान में मरे जानवरों को भी फेंका जा रहा है। कहा कि नगर निगम दैनिक सफाई व कूड़ा निस्तारण की भी व्यवस्था नहीं कर पाया है। जिस कारण जगह-जगह सड़क पर गंदगी के अंबार लगे रहते है। कहा कि जनहित में सड़क से कूड़ा दान हटाया जाना जरूरी है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *