जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार:द्वारीखाल ब्लाक के चमोलीसैंण में फलदार पौधरोपण लगाए गए। चमोलीसैंण के पंचायतघर के समीप आयोजित कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख महेंद्र राणा ने आम के पौध का रोपण किया। साथ ही ग्राम प्रधान व ग्रामवासियों द्वारा भी फलदार पौधरोपण किए गए।
कार्यक्रम में प्रमुख ने कहा कि हम पौधरोपण तो कर रहे हैं लेकिन उनकी देखभाल नही कर रहे हैं। हमारा यह कार्यक्रम तभी सफल होगा जब हम इन पेड़ो के देखभाल का जिम्मा भी लें। इस समय ब्लाक द्वारा 58 हजार फलदार पौध का वितरण किया गया है। लेकिन इस पौधों की देखरेख हमें स्वयं की करनी है व गत वर्ष रोपित पौधे का भी रिकार्ड रखे कि कितने सही स्थिति में हैं। फलदार पौध से हमारी आमदनी में वृद्वि होगी हमें अपने घर में ही रोजगार मिलेगा। पेड़ लगाने से हमारा पर्यावरण शुद्व रहेगा। जिससे अनेकों बीमारियों से बचा जा सकेगा। ग्राम पंचायत में 250 आम के पौधों का रोपण किया गया।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *