जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : ग्रीन आर्मी देवभूमि उत्तराखंड की ओर से सेना मेडल शहीद राइफलमैन मंदीप सिंह रावत की पांचवीं पुण्यतिथि पर सोमवार को मेहरबान सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीद की याद में विद्यालय परिसर में पौधा रोपण अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात उनकी स्मृति में विद्यालय परिसर में रूद्राक्ष के पौधे का रोपण किया गया। इस दौरान ग्रीन आर्मी के कोषाध्यक्ष उत्कर्ष नेगी ने शहीद के सम्मान में कविता पाठ किया। अध्यक्ष शिवम नेगी ने शहीद के बलिदान को हमेशा स्मरण करने की बात कही। मौके पर शहीद की माता सुमा देवी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य चंदन सिंह, किशोर कुमार लखेड़ा, ऋतु रावत, नैंसी रावत, साक्षी सिंघी, आयुष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *