नई टिहरी। नरेंद्रनगर के पास एक होटल के समीप बने मलबे के डंपिंग जोन में एक डंपर के खाई में गिरने से चालक घायल हो गया। मौके पर पहुंची नरेन्द्रनगर थाना पुलिस और एसडीआरफ की टीम ने चालक को खाई से निकालकर नरेन्द्रनगर चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती करवाया है। नरेन्द्रनगर थानाध्यक्ष पंकज देवरानी ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे के आसपासाषिकेश चंबा हाईवे पर नरेन्द्रनगर के समीप चाचा भतीजा होटल से सटे डंपिंग जोन में एक डंपर मलबा डालने गया था। मलबा डालने के दौरान डंपर अनियत्रित होकर मलबे साथ खाई में जा गिरा। दुर्घटना में डंपर चालक मेहरबान सिंह (45) पुत्र अवतार सिह निवासी हिम्मतपुर पोस्ट चिलकिया रामनगर नैनीताल घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल चालक को खाई से निकाला, और श्रीदेव सुमन चिकित्सालय नरेन्द्रनगर पहुंचा, जहां चालक का उपचार चल रहा है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *