अल्मोड़ा। वन भूमि हस्तांतरण के संबंध में सोमवार को कलक्ट्रेट में बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीएम ने जनपद की सड़कों, पेयजल योजनाओं एवं अन्य विकास कार्यों के लिए होने वाली वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया के संबंध कार्यदायी संस्थाओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डीएम विनीत तोमर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वनभूमि हस्तांतरण संबंधी प्रकरण को अपने पास लंबित न रखें, बल्कि प्रकरणों को अपने स्तर से निस्तारित करते हुए अग्रिम स्तर पर प्रेषित कर दिए जाएं। जिससे कि विकास कार्यों में गति लाई जा सके। उन्होंने सड़क निर्माण करने वाले संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि वन भूमि हस्तांतरण में जो भी प्रक्रियाएं होनी हैं, उन्हें संबंधित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में जो भूमि पौधरोपण के लिये उपयुक्त है, उसके नामांतरण को अग्रिम कार्रवाई करनी सुनिश्चित करें। साथ ही निर्देश दिए कि जिन कार्यों में विवाद उत्पन्न हो रहें हैं, उन विवादों को निस्तारित करते हुए कार्य किया जाए। बैठक में डीएफओ दीपक सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *