काशीपुर। तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर इंका कलेज में आयोजित प्रतिभा सम्मान और वार्षिक पुरुस्कार वितरण समारोह में उत्कर्ष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र और छात्राओं को पुरस्त किया गया। सोमवार को चौती स्थित स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कक्षा 9 में 274 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया था। इसमें 249 छात्र-छात्राओं को सफलता प्राप्त की। वहीं कक्षा 11 में 214 छात्र-छात्राओं में से 209 छात्र और छात्राओं ने सफलता प्राप्त की। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंडर-14 वलीबल में प्रथम स्थान तथा अंडर-17 बालिका वर्ग बैडमिंटन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगेश कुमार जिंदल, विशिष्ट अतिथि ड़बृजमोहन गुप्ता ने छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यहां विद्यालय प्रधानाचार्य त्रिवेन्द्र सिंह, विद्यालय समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश गुप्ता, प्रबंधक जीडी मठपाल, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जीना़ उपाध्यक्ष अगरपाल यादव, समिति सदस्य महानन्द शर्मा, गोपालष्ण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *