काशीपुर। 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि के भूमिधरी अधिकारों को लेकर तहसील में भूमि बचाओ मुहिम और संयुक्त किसान मोर्चा के भूमि बचाओ सत्याग्रह का समर्थन करने वालों का दायरा बढ़ता जा रहा है। सातवें दिन आंदोलन को कई संगठनों ने अपना समर्थन दिया। सोमवार को प्रांतीय डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन उत्तराखंड, खोखा फड़, हाथ रेहड़ी, लघु व्यापार एसोसिएशन, भारतीय किसान यूनियन खटीमा के पदाधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपने समर्थन पत्र सौंपे। वहीं खटीमा से किसान यूनियन का जत्था जिलाध्यक्ष गुरसेवक सिंह, हरविंदर सिंह, अवतार सिंह आदि के नेतृत्व में बाजपुर तहसील परिसर पहुंचा और समर्थन की घोषणा की। उन्होंने सरकार से इस मुद्दे का हल जल्द करने की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी नेता सुरेश गोयल और संचालन सनी निज्जर व भाकियू के ब्लक अध्यक्ष प्रताप सिंह संधू ने संयुक्त रूप से किया। धरना स्थल पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्ड़ा, जगतार सिंह बाजवा, बल्ली सिंह चीमा, विजेंद्र डोगरा, हरजिंदर सिंह प्रधान, जगबीर सिंह, परमजीत सिंह भुल्लर, मनजीत सिंह भुल्लर, भगवान सिंह, गुरमुख सिंह, बलजीत सिंह, सतनाम सिंह रंधावा, दर्शन लाल गोयल, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, अचल कोरंगा, सुखविंदर सिंह, सोनू गिल, गुरु प्रताप सिंह, हरप्रीत सिंह, सुखदेव सिंह, सुनील पाठक, संदीप गोयल, डीपी सिंह, मनोज गोयल, विकास गर्ग सहित किसान, मजदूर, व्यापारी मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *