जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के रोवर्स रेंजर्स ने रैली निकालकर आमजन को नशे के प्रति जागरूक किया। कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है, इसके खिलाफ हम सभी को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।
मंगलवार को प्राचार्य जानकी पंवार के नेतृत्व में रैली निकाली गई। इससे पूर्व रैली को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने सभी रोवर्स रेंजर्स को नशा मुक्ति जागरूकता हेतु प्रोत्साहित किया। कहा कि हमें नशे के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। जागरूकता के माध्यम से ही समाज को नशा मुक्त किया जा सकता है। रैली में रेंजर्स प्रभारी डॉ. सुषमा भट्ट थलेडी ने सभी छात्र-छात्राओं को देश को नशे की लत से दूर करने हेतु संदेश दिया। रैली महाविद्यालय परिसर से होती हुई समीपवर्ती क्षेत्रों में गई और जन जागरूकता का संदेश दिया। इस मौके पर रेंजर समिति सदस्य डॉ. अरुणिमा मिश्रा, डॉ. सुरभि मिश्रा, डा. हीरा सिंह अभिषेक नेगी, उदय नैथानी, शीतल प्रजापति, अदिति रावत, पायल, गौरव, कुणाल चेत्री, सौरभ नेगी, बादल चौधरी, क्षितिज नेगी आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *