जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा इस साल भी हर घर में फहराता हुआ नजर आएगा। शासन की ओर से पौड़ी जिला प्रशासन को स्वतंत्रता दिवस पर 1 लाख 61 हजार घरों में तिरंगा पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डीएम ने इस कार्य के लिए जल निगम के अधीक्षण अभियंता मो. मीशम को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सभी अफसरों के साथ कलक्ट्रेट कार्यालय में हर घर तिरंगा पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने पंचायतीराज, उरेड़ा, जल निगम, जल संस्थान, पुलिस, संस्कृति व विकास विभागों को हर घर तिरंगा पहुंचाने का लक्ष्य दिया। डीएम ने संबंधित विभागों को 10 अगस्त से पूर्व तिरंगा उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए हैं। इस बार जनपद के सभी बीपीएल व अंत्योदय कार्डधारकों के घरों में अनिवार्य रूप से तिरंगा फहराया जाना है। इसके लिए भी डीएम ने एक विशेष टीम गठित की गई है। डीएम डा. चौहान ने बताया कि अफसरों को गांव-घर तक तिरंगा पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। सभी को तिरंगा के राजकीय सम्मान की भी जानकारी दी जाएगी।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *