श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि की शिक्षा विभाग की एमएड छात्राध्यापिकाओं ने जीजीआईसी श्रीनगर में छात्राओं को करियर गाइडेंस दी। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को सफल भविष्य के लिए विषय चयन के बारे में बताया। साथ ही करियर को लेकर छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन लता पंवार ने कहा कि छात्राओं ने बड़े उत्साह से करियर गाइडेंस में भाग लिया। कहा इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को करियर को लेकर जागरूक करना था। जिन्हें छात्राध्यापिकाएं निरूपमा, स्नेहा उनियाल, निधि पुरोहित, हिमानी चंद्रा, सुरभि, शीतल, कौशल, मधु, महिला, फिरोजा बानो आदि ने विभिन्न जानकारियां प्रदान की। (एजेंसी)

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *