श्रीनगर गढ़वाल : जय हो छात्र संगठन ने गढ़वाल कुलसचिव से मिलकर उत्तराखंड के छात्रों को गढ़वाल विवि में प्रवेश में 50 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि एनआईटी उत्तराखंड श्रीनगर भी केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधीन है। यहां पर उत्तराखंड के मूल निवासी छात्रों के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। कहा एनआईटी की तर्ज पर यहां के छात्रों को इस सुविधा का लाभ प्रदान किया जाए। उन्होंने मांग पर अमल न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
मंगलवार को पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित रावत, कैवल्य जखमोला तथा सुधांशु थपलियाल के नेतृत्व में कुलसचिव डा. धीरज शर्मा के दौरान छात्रों ने कहा कि गढ़वाल विवि में अंग्रेजी विभाग में नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर दिए गए निर्णय में हाईकोर्ट ने विवि को 50 हजार रूपए का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि यह राशि विवि के खाते के बजाय इस मामले के दोषियों से वसूली की जाए। इस मौके पर छात्र नेता पुनीत, सौरभ रावत, सूरज लांबा, दीपक टम्टा, कौशल, राहुल, सुमित, मयंक बिष्ट, रोहित, अरविंद, गोलू रोंगपा, शुभम, काव्य मुयाल, शुभम, प्रवीण आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। (एजेंसी)

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *