चम्पावत। डायट लोहाघाट में तीन दिवसीय सामाजिक विज्ञान की जनपदीय संदर्भ समूह की कार्यशाला का शुभारंभ हो गया है। कार्यशाला में जिले के प्राथमिक, जूनियर और इंटरमीडिएट विद्यालयों के 34 शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रतिभाग कर रहे हैं।
डायट प्राचार्य अवनीश शर्मा की अध्यक्षता और शिवराज सिंह तड़ागी की अध्यक्षता पर आयोजित कार्यशाला में कार्यक्रम समन्वयक ड़ नवीन चन्द्र जोशी रहे। डीआरजी प्रकाश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि कक्षा पांच तक और माध्यमिक स्तर पर सामाजिक विज्ञान विषय के लिए उत्ष्ट सामग्री तैयार करने, विद्यालयों में सामाजिक विज्ञान की लैब स्थापित करने और बाल शोध मेलों के आयोजन के लिए रोडमेप की जानकारी दी। गेस्ट फैकल्टी के रूप में ड़ ममता गंगवार ने बच्चों में जिज्ञासा उत्पन्न करने और परिवेश से जोड़ने पर जोर दिया। कमल गहतोड़ी ने एनईपी सिद्घांतों का विस्तारपूर्वक वर्णन करने के साथ ही सामाजिक विज्ञान की मूलभूत अवधारणा को स्पष्ट किया। कार्यशाला में डा़ पारुल शर्मा ने भी विचार प्रस्तुत किए।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *