नई टिहरी। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नरेन्द्रनगर में निर्माणधीन नगर पालिका के दो मंजिला भवन के साथ समीप में बन रहे अडिटोरियम हल का निरीक्षण किया। पालिका भवन में कई खामियां मिलने पर मंत्री ने कार्यदायी संस्था लोनिवि के अधिकारियों को फटकार भी लगाई। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने अपने गृह क्षेत्र नरेन्द्रनगर बाजार में बस अड्डे के समीप निर्माणधीन पालिका के दो मंजिला भवन के साथ पास ही बन रहे अडिटोरियम हल का भी निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने पालिका भवन में कही खामियां पाई, उन्होंने कार्यदायी संस्था लोनिवि के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई, कहा कि भवन निर्माण में जो-जो खामियां हैं, उसे निर्माणदायी संस्था गुणवत्ता के साथ पूरा करें। जिसके बाद मंत्री ने समीप में ही निर्माणाधीन अडिटोरियम हल का निरीक्षण किया। अडिटोरियम हल का निर्माण सिंचाई विभाग द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता परख कार्य के साथ समय पर भवन और अडीटोरियम हल का निर्माण कार्य पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिये। नरेन्द्रनगर नगर पालिकाध्यक्ष राजेंन्द्र विक्रम पंवार ने कहा कि पालिका के निर्माणधीन भवन में कई प्रकार की खामियां पाई गई है,जब तक कार्यदायी संस्था सभी खामियों को पूरा नहीं करेगी पालिका भवन को अपने हैंडओवर नहीं लेंगी। मौके पर लोनिवि के ईई कमल सिंह, एई मंगल सिंह, आशीष, आशुतोष, साब सिह, सुरेन्द्र पंडीर, धूम सिंह नेगी, प्रभात आदि मौजूद थे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *