श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हैप्रक के एसोसिएट प्रोफेसर डा. विजयकांत पुरोहित ने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवी समाज कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि एनएसएस के माध्यम से स्वयं सेवी राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दें।
बिड़ला परिसर एसीएल सभागार में आयोजित मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम में एनएसएस स्वयं सेवियों एवं अन्य छात्रों को पांच प्रण की शपथ भी दिलाई गई। मौके पर प्रो. ओके बेलवाल छात्रों को मेरी माटी, मेरा अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा हर ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवरों के निकट स्मारक पट्टिकाएं स्थापित किए जाने के साथ ही अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे। विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. महावीर नेगी, प्रो. आरएस नेगी, डा.राकेश नेगी, डॉ. लक्ष्मण कंडारी, डॉ. सविता भंडारी, डॉ. नशीरुदीन शाह, डॉ. रजनी आदि ने विचार व्यक्त किए। मौके पर डा. विजयकांत पुरोहित द्वारा भेंट किए गए पौधे एनएसएस वाटिका में लगाए गए। (एजेंसी)

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *