नैनीताल। स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशभर की जेलों में बंद 39 बंदियों को रिहा किया जाएगा। एक कैदी नैनीताल जेल से भी रिहा होगा। जिला कारागार नैनीताल के जेलर संजीव ह्यांकी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड के विभिन्न कारागारों में सजा काट रहे कुल 39 कैदियों को रिहा किया जाना है। इसमें दो कैदी नैनीताल जेल के भी शामिल थे, लेकिन इसमें से एक कैदी को पूर्व में ही सितारगंज जेल शिफ्ट किया जा चुका है। अब यहां मौजूद लूट एवं डकैती के दोष में सजा काट रहे काशीपुर निवासी मो़ यूनुस पुत्र गुलाम अली को रिहा किया जाना है। उन्होंने बताया कि यूनुस को तीन वर्ष की सजा सुनाई गई थी। वह दो वर्ष तीन माह की सजा काट भी चुका है। उसके बेहतर आचरण एवं स्वभाव के चलते शेष सजा माफ कर दी गई है। स्वतंत्रता दिवस पर मो़ यूनुस को जेल से रिहा किया जाएगा।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *