बागेश्वर। बीए, बीएससी व बीकम प्रथम सेमेस्टर में सीट वृद्घि की मांग एक बार फिर मुखर होने लगी है। अभाविप कार्यकर्ताओं ने र्केपस निदेशक के माध्मय से एसएस जीना विवि के कुपति को ज्ञापन भेजा है, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिलाने की मांग की है। सौरभ जोशी के नेतृत्व में छात्र गुरुवार को र्केपस में पहुंचे। यहां उन्होंने निदेशक ड़ दीपा कुमार से मुलाकात की और अपनी समस्याओं का ज्ञापन उन्हें सौंपा। कुलपति के नाम संबोधित ज्ञापन में उन्होंने कहा कि बीए, बीएससी व बीकम प्रथम सेमेस्टर के लिए इन दिनों प्रवेश परीक्षा चल रही है, लेकिन जितनी सीटें रिक्त में उससे सभी को प्रवेश मिलना संभव नहीं है। वैसे भी इस साल जिले में 12वीं का रिजल्ट गत वर्ष से बेहतर रहा है। कलेज में शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र से लोग पढ़ने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं मिल रहा है। छात्र नेताओं ने सभी को प्रवेश मिले इसके लिए र्केपस में सीट बढ़ाने की मांग की है। मांग करने वालों में हरेद्र दानू, उमेश शाही, ललिता थापा आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *