चम्पावत। यूएसनगर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने टनकपुर अग्निशमन केंद्र का बुधवार देर शाम औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां शस्त्रों व तमाम उपकरणों की जांच की। यूएसनगर के सीएफओ ईशान कटारिया ने बुधवार को टनकपुर फायर केंद्र का निरीक्षण किया। टनकपुर अग्निशमन अधिकारी अमर सिंह अधिकारी ने बताया कि सीएफओ ने स्टेशन परिसर, बैरिक वाहन, मशीन उपकरण, प्रशासनिक भवन, भोजनालय की जांच की। उन्होंने सभी कर्मचारियों को अनुशासन में रहने के निर्देश दिए। यहां एलएफएम विरेंद्र मौर्या, भूपेंद्र सिंह, परवेश नगरकोटी, राजू कुमार, त्रिभुवन प्रसाद, चंद्रशेखर, ष्ण सिंह, रामदरस आदि रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *