रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर में बीपीएड, एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने डीएम को ज्ञापन देकर सरकार से प्राथमिक विद्यालयों में शारीरिक शिक्षक के रूप में नियुक्ति की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इस माह होने वाली कैबिनेट बैठक में इसका प्रस्ताव पारित किया जाए।
बीपीएड, एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन ने इस संबंध में डीएम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। संगठन ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही से अब तक कैबिनेट में ई-फाइल संख्या 17162 पास नहीं की गई है। अब तक इसको लेकर सिर्फ आश्वासन मिले हैं। जबकि पूर्व में इसे कैबिनेट बैठक में पारित करने का भरोसा दिया गया लेकिन शासन में बैठे अधिकारियों के इस संबंध में कार्रवाई न करने से यह मामला अब तक फंसा है। उन्होंने कहा कि संगठन के अध्यक्ष जगदीश चन्द्र पाण्डेय ने बागेश्वर में डीएम को सौंपे ज्ञापन के अनुसार, इस मामले में सकारात्मक कदम न उठाने पर आत्मघाती कदम की चेतावनी दी है। इस दौरान संजू त्रिपाठी, ष्ण बलदेव, प्रमोद पंत, रंजीत, पंकज वासु मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *