मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मालन व अन्य पुलों का निरीक्षण
कहा आपदा प्रभावित परिवारों की मदद के लिए गंभीरता से काम कर रही सरकार
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में आई आपदा से उभरने के लिए केंद्र सरकार से विशेष बजट की मांग की जाएगी। सरकार का मुख्य उद्देश्य आपदा प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध करवाना है।
शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हेलीकाप्टर ग्रास्टनगंज स्थित दशहरे मैदान में लैंड हुआ। यहां से मुख्यमंत्री कार से होते हुए गाड़ीघाट-कुंभीचौड़ पुल की स्थिति देखने के लिए पहुंची। मंगलवार को उक्त पुल की एप्रोच धराशायी हो गई थी। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द एप्रोच मरम्मत के निर्देश दिए। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने नजीबाबाद रोड-बीईएल रोड व मोटाढांक से होते हुए बेलगिरी आश्रम के समीप बने वैकल्पिक मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षतिग्रस्त मालन नदी के पुल की मरम्मत के लिए जल्द ही बजट जारी किया जाएगा। कहा कि मालन नदी का पुल किस कारण से धराशायी हुआ इसकी जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द मार्गों की स्थिति को सुधारने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, पंकज भाटिया आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *