जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रदेश सचिव प्रवेश रावत को बेरोजगार बिल ड्राफ्टिंग कमेटी का सदस्य नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने खुशी जताई।
इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एडवोकेट जसबीर राणा ने कांग्रेस हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें पूर्ण आशा एवं विश्वास है कि प्रवेश रावत कांग्रेस हाईकमान द्वारा दी गई, जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करेगें। खुशी जताने वालों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विनोद डबराल, कृष्णा बहुगुणा, बलवीर सिंह रावत, अमित राज, महेन्द्र पाल सिंह, नईम अहमद, कपिल जोशी, सत्येन्द्र बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, बीरेन्द्र रावत, विकास शाह, शहनाज शम्शी, संदीप रावत, अमित नेगी आदि शामिल थे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *