बागेश्वर। राजकीय इंटर कलेज गागरीगोल में मतदाता साक्षरता क्लब ने विधानसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया। स्वीप टीम ने मतदान के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेज के प्रबंधक दीपक पाठक ने की। इस अवसर पर स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी आलोक पांडे ने सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता के बारे में बताया। वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950, सी विजिल एप, वोटर हेल्पलाइन और दिव्यांग मतदाता मतदान की जानकारी दी। इस अवसर पर मतदान से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान गोविंद प्रसाद कुनियाल, प्रधानाचार्य किशन सिंह थायत, विद्यालय क्लब प्रभारी हेम उपाध्याय, स्वीप टीम के ब्लक प्रभारी उमेश जोशी, नीरज पंत, सुरेश खोलिया, रीता देवी आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *