रुद्रपुर। प्रीत विहार में शुक्रवार रात युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में एक ही परिवार के पांच लोगों, तीन युवकों और दो युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में एक भाई और दो बहने हैं, जबकि आरोपी दो भाई फरार हैं। शनिवार को वारदात का खुलासा करते हुए एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि प्रीत विहार में किराए पर रहने वाले प्रकाश चौहान (19) की शुक्रवार रात धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक की नई बस्ती खानपुर बिलासपुर निवासी बहन काजल चौहान पत्नी विजय उर्फ नारद ने पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें कहा था कि प्रकाश प्रीत विहार कलोनी बरादरी रोड गली नंबर पांच में किराए के कमरे में रहता था। आरोप था कि शुक्रवार शाम प्रकाश से शनि मंदिर के पास प्रीत विहार निवासी संजीव, राजीव, प्रदीप पुत्र नन्हे लाल से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद में तीनों भाइयों ने अपनी बहन काजल, सपना को बुला लिया। आरोप था कि ये लोग उसके भाई को खींचकर अपने घर ले गए और बंद कमरे में उस पर तलवार से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए। एसपी सिटी कत्याल ने बताया कि शनिवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी राजीव पुत्र नन्हे लाल और उसकी बहनों काजल और सपना को गिरफ्तार कर लिया।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *