जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राष्ट्रव्यापी उत्सव ‘‘मेरी माटी मेरा देश’’ अभियान के तहत विकासखंड एकेश्वर के पब्लिक इण्टर कॉलेज सुरखेत में एनएसएस इकाई और ग्राम पंचायत धरासू के द्वारा माटी को नमन, वीरों का वंदन कार्यक्रम चलाकर विद्यालय की अमृत वाटिका में 75 फलदार प्रजाति पौधों का रोपण किया गया।
वसुधा वंदना कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी, ग्राम पंचायत धरासू की प्रधान रीना देवी, वार्ड सदस्य मुकेश राणा, संदीप सिंह ने अमृत वाटिका में संतरा के पौधों का रोपण करते हुए किया। देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में संतरा, नींबू, अमरूद, कटहल, अनार के 75 फलदार पौधे रोपकर विद्यालय में एकता प्रतीक उद्यान के रूप में अमृत वाटिका तैयार की गई। जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य पुष्कर ंिसंह नेगी ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत देश के आम जनमानस में राष्ट्र के प्रति समर्पण, देश भक्ति और आस्था का भाव पैदा करने के लिए देश भर में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत माटी को नमन, वीरों का वंदन कार्यक्रम चलाकर देश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में शहीदों के नाम से 75 फलदार पौधों का रोपण करके अमृत वाटिका बनाई जा रही है। इस मौके पर ग्राम पंचायत धरासू की चन्द्रकला रमोला, घुंघरी देवी, काशी देवी, सुदाशना रमोला सहित एनएसएस के स्वंय सेवी अमन सिंह, सुजल राणा, मोहित रमोला, आर्यन चौहान, कृष सिंह, अंकित पांथरी, राधिका, सानिया, अर्चना, रोनिका, दिया आदि मौजूद थे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *