श्रीनगर गढ़वाल : श्रीकोट गंगानाली में व्यापार सभा की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जिसमें नरेश नौटियाल को फिर से व्यापार सभा का अध्यक्ष, त्रिभुवन राणा को महासचिव व देवानंद रतूड़ी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर मौजूद पूर्व व्यापार सभा अध्यक्ष हयात सिंह झिंक्वाण सहित अन्य व्यापारियों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। साथ ही व्यापारियों की समस्या पर शीघ्र कार्रवाई करने का अनुरोध किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष नौटियाल ने कहा नई ऊर्जा के साथ व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेंगे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *