अल्मोड़ा। अनलाइन चालान से बचने के लिये एक युवक ने अनोखा तरीका निकाला। लेकिन पुलिस के सामने युवक की चालाकी काम नहीं आई और वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। युवक ने अनलाइन चालान से बचने के लिये नंबर प्लेट निकालकर स्कूटी के डिग्गी में टुपाया था। दरअसल, रविवार को इंटरसेप्टर प्रभारी टीएसआई सुमित पांडे नगर के कर्बला तिराहे के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान एक बिना नंबर प्लेट की स्कूटी को रोका गया, लेकिन स्कूटी सवार तेजी से लोधिया की तरफ भाग गया। लोधिया बैरियर के पास उसे पकड़ लिया गया। इस दौरान स्कूटी चालक राहुल सिंह पुत्र प्रकाश सिंह, निवासी अल्मोड़ा के पास डीएल व वाहन के कागजात नहीं मिले। संदिग्ध प्रतीत होने पर स्कूटी की तलाशी ली गई, तो स्कूटी की डिग्गी से नंबर प्लेट संख्या यूके -01 डी-2612 मिली। वाहन चालक जान बूझकर वाहन में नंबर प्लेट का प्रयोग नहीं कर रहा था। पूछताछ करने पर स्कूटी सवार राहुल सिंह ने बताया कि अनलाइन चालान से बचने के लिए नंबर प्लेट निकालकर डिग्गी में टुपाई थी। इस पर प्रभारी इंटरसेप्टर ने स्कूटी को सीज करते हुए भविष्य में इस प्रकार की गलती नहीं दोहराने की हिदायत युवक को दी।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *