जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थानीय शाखा की ओर से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अखंड भारत दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश को फिर से अखंड बनाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर मालवीय उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में स्वयं सेवकों द्वारा भारत का मानचित्र बनाकर दीप प्रज्ज्वलित किये गये। मुख्य वक्ता जिला प्रचारक कमल एवम डा. राकेश द्विवेदी ने कहा कि अखण्ड भारत एक संयुक्त वृहद भारत की संकल्पना है, जिसका अर्थ है भारत का वह स्वरूप जो इसके खण्डित होने से पहले था। भारत पहले आर्यावर्त कहलाता था। तत्कालीन समय में शक, हूण, तुर्क, कुषाण, डच, यूनानी, मुगल और अंग्रेजों ने भारत पर आक्रमण कर शासन किया। आक्रमण के कारण अखंड भारत खंडित हुआ और तत्कालीन क्रांतिकारियों के योगदान से फिर एक हुआ। कहा कि हमें आज फिर से अखंड भारत के लिए संगठित होने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में दिनेश जुयाल, प्रशान्त कुकरेती, सतीश देवरानी, संदीप उनियाल, बिजेन्द्र मैंदोला, मनीराम शर्मा, विपुल उनियाल, रणवीर निर्मोही, राजेश रावत, राजेश जोशी और जितेन्द्र रावत सहित कई स्वयंसेवक मौजूद थे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *