जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : ब्लॉक मुख्यालय थलीसैंण में 77वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर नगर पंचायत थलीसैंण की ओर से पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।
आजादी के अमृत महोत्सव मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत थलीसैण के कार्यालय में झण्डा रोहण किया गया। इस मौके पर स्थानीय शहीद वीरों की स्मृति में शिला फट की स्थापना, अमृत वाटिका का निर्माण, भूतपूर्व सैनिकों का वन्दन व सम्मान, हाथ में मिट्टी लेकर पंच प्राण की प्रतिज्ञा एवं पौधा रोपण कार्यक्रम किये गये। कार्यक्रम में मैनेजर सीएसडी कैंटीन सूबेदार कुलवन्त सिंह, भूतपूर्व सैनिक श्याम सिंह नेगी, फतेह सिंह, रिटायर सूबेदार आशाराम पोखरियाल, गब्बर सिंह, श्री भट्ट को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार आनंद पाल, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत थलीसैंण शैलेन्द्र सिंह, वन क्षेत्राधिकारी पूर्वी अमेली रेंज सुची चौहान, ब्राण्ड अम्बेस्डर स्वच्छ सेवा मिशन नगर पंचायत थलीसैण सत्येंद्र सेमवाल, पूर्व प्रधान आनंद सिंह नेगी ग्राम पंचायत कैन्यूर, कानूनगो भीम सिंह असवाल, राकेश मंमगाई आदि मौजूद थे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *