श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. आलोक सागर गौतम को इंट्रीग्रेवल लेजर मार्कर पर यूनाइटेड किंगडम का अंतरराष्ट्रीय पेटेंट ग्रांट हुआ है। डॉ. गौतम ने बताया कि यह पेटेंट एनआईटी जमशेदपुर में रसायन विज्ञान के प्रोफेसर बलराम अम्बादे के सहयोग से लेजर मार्कर पर डिजाइन तैयार कर यूनाइटेड किंगडम में अंतर्राष्ट्रीय पेटेंट के लिए प्रस्तुत किया गया था, जो कि 9 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय पेटेंट ग्रांट किया गया। डा. गौतम के 100 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शोध पत्र एवं 7 राष्ट्रीय पेटेंट भी प्रकाशित हो चुके हैं। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल, प्रति कुलपति प्रो. आरसी भट्ट, कुलसचिव डा. धीरज शर्मा, समन्वयक आरटीसी सेल प्रो. एमसी नौटियाल, डीन स्कूल साइंस प्रो. एससी भट्ट, भौतिकी विज्ञान विभाग के विभागध्यक्ष प्रो. टीसी उपाध्याय सहित सभी संकाय सदस्यों ने डा. गौतम को बधाई और शुभकामनाएं दी। (एजेंसी)

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *