जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शंकर मार्केट दुर्गापुरी में स्थित एक दुकान का ताला तोड वहां रखी माइक्रोवेव मशीन, 13 हजार रुपये व दुकान के बाहर खड़ी कार को चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में बालासौड़ निवासी ज्योति देवी की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि वह दुर्गापुरी क्षेत्र में दुध की डेयरी चलाती है। 14 अगस्त की सुबह जब वह दुकान खोलने के लिए गई तो उन्होंने देखा की शटर पर लगा हुआ ताला टूटा हुआ है। साथ ही दुकान के अंदर से माइक्रोवेव मशीन व 13 हजार रुपये गायब थे। बताया कि दुकान के बाहर खड़ी उनकी कार भी गायब थी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो दो युवक चोरी की घटना को अंजाम देते हुए दिखाई दिए। बताया कि गुरुवार को पुलिस ने आरोपित उत्तर प्रदेश जिला बरेली मोहल्ला गोटिया निवासी राहुल कुमार व जिला मंसुरपुर खेडी सराय निवासी रविंद्र को चोरी किए गए सामान व नगदी के साथ गिरफ्तार किया।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *