जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : थाना मोहल्ले में किराए के भवन में रहने वाले एक नेपाली युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए जांच की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
सीओ श्यामदत्त नौटियाल ने बताया कि बीती 14 अगस्त सुबह 20 साल का मयंक धामी पुत्र गोरिया धामी श्रीनगर रोड पर उद्यान कार्यालय के समीप बेहोशी की हालत में मिला। राहगीरों ने नेपाली युवक के बेहोशी की हालत में पड़े होने पर 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन युवक को देहरादून स्थित जौलीग्रांट अस्पताल ले गए। यहां भी डाक्टरों ने उसकी स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। लेकिन परिजन युवक को लेकर वापस पौड़ी आने लगे। तभी युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजनों ने पौड़ी कोतवाली में शिकायती पत्र देकर युवक की हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच करने की मांग उठाई है। सीओ ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। कहा कि फिलहाल शव का पीएम करवाया जा रहा है। रिर्पोट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। हालांकि पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed