जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : लोकसभा चुनाव के वोटर लिस्ट में नए मतदाताओं को शामिल करने को लेकर बीएलओ द्वारा की जा रही फॉर्म-6 की कार्यवाही का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी ने जीबी पंत इंजिनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र के बीएलओ द्वारा इन छात्रों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल किए जाने के लिए फार्म-6 नहीं भरवाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए राजस्व उपनिरीक्षक निर्मला रावत का अगस्त महीने का वेतन रोकने व बीएलओ को कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने शुक्रवार को घुड़दौड़ी कॉलेज में बूथ का निरीक्षण करते हुए नए मतदाताओं को शामिल किए जाने के लिए बूथ स्तर पर बीएलओ द्वारा फार्म-6 की कार्यवाही की जानकारी हासिल की। बताया गया कि कॉलेज में शिक्षणरत 1700 छात्रों में आधे से अधिक छात्र ऐसे हैं जो आगामी लोकसभा में पहली बार वोट देंगे। डीएम ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का पर्व है, जिसमें हर मतदाता को प्रतिभाग कर इस पर्व को हर्षोल्लास से मानाया जाना चाहिए। डीएम ने एसडीएम को नर्सिंग कॉलेज डोभ-श्रीकोट, एनआईटी, पॉलीटेक्निक, आईटीआई, मेडिकल कॉलेज व गढ़वाल यूनिवर्सिटी श्रीनगर में भी नए मतदाताओं के नाम फार्म-6 के माध्यम से वोटर लिरूट में शामिल करने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्राचार्य जीबी पंत इंजिनियरिंग कॉलेज बीएन काला, एसडीएम अबरार अहमद, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह अधिकारी आदि शामिल थे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *