जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने पुलिस कार्मियों को सद्भावना की शपथ दिलाई। साथ ही इसके उद्देश्य के बारे में भी बताया। शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में पुलिस कार्मिकों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाते हुए एसपी ने कहा कि सद्भावना का उद्देश्य सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों में राष्ट्रीय एकीकरण और साम्प्रदायिक सौहार्द का संवर्धन करना है। सद्भावना दिवस मनाने के पीछे मुख्य विचार हिंसा को खत्म करना है, जबकि लोगों में सद्भावना का संवर्धन करना है।
पुलिस कार्यालय के साथ ही पुलिस लाइन रतूड़ा व जनपद के सभी थाने और चौकियों में थाना चौकी प्रभारियों द्वारा पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई गई।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *