श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के गेट पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आम का पेड़ गिरने से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। पेड़ बिजली की लाइन को तोड़ते हुए कार के ऊपर गिर गया। कार में दो व्यक्ति बैठे हुए थे जो सुरक्षित बच गए। एसएसआई संतोष पैथवाल ने बताया कि पेड़ गिरने की सूचना पर ऊर्जा निगम द्वारा तत्काल बिजली काट दी गई। मौके पर पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने पेड़ की टहनियों को हटाकर आवागमन सुचारु किया। गनीमत यह रही कि बारिश होने के कारण पैदल लोगों की आवाजाही पेड़ के नीचे से नहीं रही। नहीं तो बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। (एजेंसी)

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *