काशीपुर। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में ब्लक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में 17 विद्यालयों के 31 बाल वैज्ञानिकों ने श्री अन्न एक मूल्यवर्धित पौष्टिक अथवा भ्रांति आहार विषय पर अपने अपने विचार रखे। इस संगोष्ठी में बेहतर प्रदर्शन करने वाली कंचन जोशी प्रथम, पवन कुमार द्वितीय तथा गुरप्रीत कौर तृतीय स्थान पर रही। शनिवार को सरस्वती बालिका विद्या मंदिर परिसर में आयोजित हुई इस विज्ञान संगोष्ठी का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी भास्करानंद पांडे, महेश कुमार, अनमोला शर्मा तथा ब्लक विज्ञान समन्वयक इदरीश बेग ने संयुक्त रूप से किया। ब्लक समन्वयक इदरीश बेग ने बताया कि ये संगोष्ठी श्री अन्न एक मूल्यवर्धित पौष्टिक अथवा भ्रांति आहार विषय पर आयोजित की गई थी। इस संगोष्ठी में ब्लक के 17 स्कूलों के 31 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। इस संगोष्ठी में पहुंचे बाल वैज्ञानिकों ने अपने अपने विचार रखे। वहीं निर्णायक रहे नवाज मसूद, सुरेश चंद्र उप्रेती, रावेंद्र सिंह ने राजकीय इंटर कलेज हरिपुरा हरसान की कंचन जोशी को प्रथम, राजकीय इंटर कलेज बेरिया दौलत के पवन कुमार को द्वितीय तथा राजकीय इंटर कलेज बरहैनी की गुरप्रीत कौर को तृतीय स्थान के लिये चयनित किया। अब ये तीनों चयनित प्रतिभागी 22 अगस्त को गुरूनानक बालिका इंटर कलेज में होने वाली जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रतिभाग करेंगे। वहीं खंड विकास अधिकारी ने कहा कि उनके जनपद के बच्चे होनहार हैं तथा आगे चलकर यही बच्चे क्षेत्र व जनपद का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने सभी विजेता छात्र छात्राओं व प्रतिभाग करने वालों को भी शुभकामनायें दी। वहीं अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के ग्रुप लीडर डा़ विजय पांडे ने श्री अन्न के महत्व को विस्तार से समझाया।
