चम्पावत। सिप्टी-अमकड़िया रोड की पहाड़ी में अटका बोल्डर खतरा बन रहा है। वाहन चालकों और ग्रामीणों ने खतरा बने पत्थर का निस्तारण करने की मांग की है। वाहन चालक अमर राम और भैरव सिंह ने बताया कि भारी भरकम पत्थर के सड़क में लुढ़कने का खतरा बना हुआ है। बताया कि इस पत्थर की वजह से वाहनों की आवाजाही में भी दिक्कत हो रही है। उनका कहना है कि इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी गई। लेकिन अब तक इसे हटाया नहीं जा सका है। ग्रामीण प्रकाश जोशी, दीपक जोशी, अमित जोशी, देव नरियाल, भवान सिंह, मनोज सिंह आदि ने खतरा बने पत्थर को हटाने की मांग की है। इधर पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता संजय तिवारी का कहना है कि पत्थर हटाने की कार्यवाही की जाएगी।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *