पिथौरागढ़। वंचित राज्य आंदोलनकारी चिन्हीकरण की मांग को लेकर देहरादून जाएंगे। शनिवार को वंचित राज्य आंदोलनकारी संगठन की अध्यक्ष उमा पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने राज्य आंदोलनकारियों की चिन्हींकरण सूची शासन को भेज दी है। इसमें शासन ने अंतिम निर्णय लेना है। बताया कि जल्द एक प्रतिनिधिमंडल देहरादून जाकर सीएम पुष्कर धामी से वार्ता करेगा। यहां महामंत्री जगदीश चंद्र जोशी, भगवती पुनेठा, पुष्पा उपाध्याय, सोनू वर्मा, कैलाश लुंठी, कमला तिवारी, प्रमोद, भीम सिंह, बलवीर सिंह, राजेंद्र पाण्डेय, गोविंद बोरा, सुरेश जोशी आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *