शिमला, एजेंसी। शनिवार को लद्दाख में हुए हादसे में हिमाचल के शिमला ग्रामीण उपमंडल का एक जवान भी शहीद हुआ है। शहीद जवान की पहचान विजय कुमार निवासी गांव नेहरा के तौर पर हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुर्घटना में शहीद हुए सैनिक विजय कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने भारतीय सेना के आठ अन्य जवानों के निधन पर भी शोक व्यक्त किया है जिन्होंने इस दु:खद घटना में अपने प्राणों का बलिदान दिया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

लद्दाख हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा सदैव याद रखी जाएगी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में सड़क दुर्घटना में सेना के नौ जवानों की मौत की घटना पर गहन दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया , “लेह के पास दुर्घटना से दुख हुआ जिसमें हमने भारतीय सेना के कर्मियों को खो दिया है। राष्ट्र के प्रति उनकी समृद्ध सेवा सदैव याद रखी जाएगी। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं। जो लोग घायल हैं वे जल्द से जल्द ठीक होने की कामना।”
हादसा शनिवार को लद्दाख में लेह जिले के क्यारी शहर से सात किलोमीटर दूर उस समय हुआ, जब सेना के तीन वाहनों का एक छोटा काफिला इलाके में जा रहा था और इसी दौरान एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में नौ सैनिकों की मौत हो गयी। दुर्घटना के तुरंत बाद राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। मृत जवानों की तात्कालिक रूप से पहचान नहीं हो सकी है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संस्थापक शरद पवार ने रविवार को भतीजे अजित पवार के साथ महाराष्ट्र सरकार में शामिल हुए पार्टी नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हाल ही में हमारे कुछ लोग सरकार में शामिल हुए हैं। वे कह रहे हैं कि वे विकास के मुद्दे पर गए थे लेकिन इसका कोई खास मतलब नहीं था। उनमें से कुछ ईडी जांच के घेरे में थे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *