जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस की ओर से महर्षि विद्या मंदिर कोटद्वार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई।
महर्षि विद्या मंदिर कोटद्वार में आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। यातायात निरीक्षक शिवकुमार ने विद्यार्थियों को नियमों की जानकारी दी। कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी से ही अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इसलिए हमें वाहन चलाने से पहले आवश्यक नियमों का आवश्यक पालन करना चाहिए। प्रत्येक वाहन चालक को सड़क के किनारे बोर्ड पर लगे यातायात चिन्हों की बेहतर जानकारी होनी चाहिए। यातायात पुलिस ने जानकारी को अधिक से अधिक व्यक्तियों तक पहुंचाने की भी अपील की। इस दौरान नाबालिग बच्चों को किसी भी प्रकार का वाहन न चलाने की सीख दी गई। कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों का वाहन चलना कानूनन अपराध है। यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है। इस दौरान विद्यार्थियों ने सदैव यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *