चम्पावत। इंसाफ द पावर संगठन ने टनकपुर में मिनी सिडकुल खोले जाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा।
सोमवार को इंसाफ द पावर संगठन के अध्यक्ष तिलक राम के नेतृत्व में एसडीएम आकाश जोशी के जरिए सीएम को ज्ञापन भेजा। कहा कि बीते कई सालों से टनकपुर में मिनी सिडकुल की मांग करते आ रहे हैं। उनका कहन है कि टनकपुर में उद्योगों की स्थापना से क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने टनकपुर में शीघ्र मिनी सिडकुल खोले जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में संगठन मंत्री बहादुर राम, कालू राम, गिरिश कुमार, रोहित गुप्ता, बलवंत सिंह, किशोर बिष्ट शामिल रहे।
